{"_id":"60f9aed68ebc3e6d50069faa","slug":"a-year-later-a-case-of-murder-of-a-up-youth-was-registered-patiala-news-pkl4210050126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद यूपी के युवक की हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद यूपी के युवक की हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
पटियाला। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से पटियाला के गांव सिऊना में काम करने के लिए आए युवक सुखबीर सिंह की मौत के एक साल बाद अब थाना त्रिपड़ी पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। केस में मरने वाले युवक के चाचा समेत चार को नामजद करने के अलावा एक अज्ञात खिलाफ भी पर्चा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मरने वाले युवक सुखबीर सिंह के पिता होशियार सिंह निवासी जनसुखिया खानपुर थाना बांडा जिला शाहजहांपुर यूपी के मुताबिक उसका लड़का गांव में ही रहने वाले अपने चाचा शौकीन, विजय कुमार, सरवन के साथ आरोपी हरजीत सिंह निवासी गांव सिऊना पटियाला की लेबर का काम करने के लिए आया था। 10 जुलाई 2020 को वह रात के समय हरजीत सिंह की मोटर पर अपने साथियों के साथ सोए थे। जब अगले दिन देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में युवक के चाचा शौकीन के बयान पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की थी और लाश को आरोपी अपने साथ यूपी ले गए थे। लेकिन वहां मृतक सुखबीर के पिता ने शक जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश में अदालत में याचिका दायर की। अदालत के निर्देश पर थाना बांडा पुलिस ने अक्तूबर 2020 में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। लेकिन वारदात पटियाला के गांव सिऊना में होने कारण मामले को पटियाला पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में मरने वाले युवक के चाचा शौकीन, विजय कुमार, सरवन व हरजीत सिंह के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच की जाएगी कि आरोपियों ने हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया। इसके बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। थाना त्रिपड़ी इंचार्ज हैरी बोपाराय के मुताबिक पटियाला में पर्चा दर्ज करने के बाद अब यूपी में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए लिखा गया है।