फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   अमेरिका भेजने का झांसा देकर 18 लाख ठगे

अमेरिका भेजने का झांसा देकर 18 लाख ठगे

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Patiala
Patiala Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। अमेरिका भेजने का झांसा देकर गुड़गांव निवासी दंपति द्वारा पटियाला के एक व्यक्ति से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जसविंदर सिंह निवासी पीली सड़क राघोमाजरा पटियाला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रोजी-रोटी कमाने अमेरिका जाना चाहता था। इसी दौरान वह सुखविंदर सिंह निवासी 3582, सेक्टर-23 गुड़गांव और उसकी पत्नी रीतु के संपर्क में आया। इन्होंने उसे अमेरिका भिजवाने का वादा किया और 18 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। बाद में सौदे की तय राशि शिकायतकर्ता ने पटियाला के लीला भवन चौक में दंपति को दे दी, लेकिन बाद में दंपति ने न तो शिकायतकर्ता को अमेरिका भिजवाया और न ही पैसे लौटाए। शिकायतकर्ता की ओर से पैसे बार-बार वापस मांगने पर आरोपी दंपति ने धमकियां देना शुरू कर दिया। इस बयान के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed