{"_id":"108-30489","slug":"Patiala-30489-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मुलाजिमों ने संघर्ष का बिगुल फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मुलाजिमों ने संघर्ष का बिगुल फूंका
Patiala
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। मांगों को लेकर सरकार और मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये के खिलाफ बिजली मुलाजिमों का गुस्सा फूट पड़ा है। टेक्निकल सर्विस यूनियन के बैनर तले बिजली मुलाजिमों ने संघर्ष के कार्यक्रम का ऐलान किया है। जिसके तहत 20 दिसंबर को सारे पंजाब में सब डिवीजन स्तर पर रैलियां करके मैनेजमेंट की अर्थियां फूंकी जाएंगी। इसके बाद आठ जनवरी से 11 जनवरी तक काले चोगे डालकर सर्कल हेडर्क्वाटरों पर धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे।
टीएसयू सूबा वर्किंग कमेटी की बैठक शनिवार को प्रधान सुखवंत सिंह सेखों की अगुवाई में आयोजित की गई। महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि बैठक में इस बात पर ऐतराज जताया गया कि पुराने मुलाजिमों की सेवा शर्तें तबदील की जा रही हैं, जैसे मुलाजिमों का वेतन ढांचा तबदील कर दिया गया है। पहले मिलने वाले लाभ छीने जा रहे हैं। सरकार से हुए समझौते के बावजूद चार हजार बेरोजगार लाइनमैनों की भरती नहीं की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से बिजली निगमों का कर्ज माफ करने की आड़ में वितरण सिस्टम का पूर्ण तौर पर निजीकरण करने की तैयारियां की जा रही हैं। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ काले झंडे लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे।