फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पूर्व डीसी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

पूर्व डीसी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
Patiala Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। लीला भवन के पास करोड़ों की जमीन के घोटाले में आरोपी पटियाला के पूर्व डीसी समेत दो की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज एनएस गिल की अदालत ने खारिज कर दी, जबकि अन्य दो आरोपियों की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि लीला भवन के पास 250 करोड़ की जमीन के घोटाले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पटियाला के पूर्व डीसी विकास गर्ग समेत चार आरोपियों ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज एनएस गिल की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी पूर्व डीसी विकास गर्ग और अटार्नी होल्डर रवदीप सिंह की याचिका रिजेक्ट कर दी, जबकि अन्य दो आरोपियों दविंदर सिंह और यशपाल अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी गई। डीएसपी ने बताया कि केस के सभी आरोपी कानून से छिपते फिर रहे हैं। विजिलेंस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें की जा रही है। इसके तहत पूर्व डीसी की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। करोड़ों की इस जमीन घोटाले में पूर्व डीसी समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed