{"_id":"108-30386","slug":"Patiala-30386-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली निकाली
Patiala
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। एनसीसी की चौथी पंजाब गर्ल्स बटालियन के मुख्य दफ्तर में बुधवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कमांडिंग अफसर कर्नल एसपीएस चीमा ने एनसीसी का झंडा लहराने की रस्म अदा करने के बाद स्कूलों और कालेजों की 150 एनसीसी कैडेटों की साइकिल रैली को रवाना किया। रैली के दौरान लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, वातावरण में फैल रहे प्रदूषण व प्राकृतिक संसाधनों के बचाव संबंधी संदेश देकर लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया।
इस मौके पर कर्नल चीमा ने कहा कि इंसान अपने निजी फायदों के लिए वातावरण को लगातार प्रदूषित करने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि नेशनल कैडिट कोर देश की सबसे बड़ी नौजवान संस्था है, जो जिंदगी के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। एनसीसी एकता और अनुशासन का सुमेल है, जो कैडेट को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
साइकिल के इस्तेमाल को प्रेरित किया
चीमा ने इस मौके पर पेट्रोल व डीजल के वाहनों में बढ़ते प्रयोग से फैल रही बीमारियों की रोकथाम को साइकिल के ज्यादा इस्तेमाल को प्रेरित किया। जिससे पेट्रोलियम पदार्थों से पैदा होने वाले जहरीले व घातक धुएं से बचा जा सके। इस मौके पर रसालदार मेजर सुरजीत सिंह, एके तिवाड़ी के अलावा बड़ी गिनती में कैडेट हाजिर रहे।