{"_id":"108-30053","slug":"Patiala-30053-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पड़ोसी ने की बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी पड़ोसी ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Patiala
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। नशेड़ी पड़ोसी ने पैसे न देने से नाराज हो कर सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का दिनदहाड़े घर में घुस कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने मात्र पांच घंटे में मामला हल कर लिया। आरोपी की पहचान सतविंदर सिंह निवासी डडहेड़ी के रूप में हुई है।
गांव डडहेड़ी में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान करमजीत कौर (65) पत्नी गुरमेल सिंह सेवामुक्त कानूनगो के तौर पर हुई है। सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे गुरमेल सिंह अपने घर के नजदीक ही स्थित एक दुकान में अखबार पढ़ने गया था, जबकि उस की पत्नी करमजीत कौर घर में कपड़े धो रही थी और जब करीब आधे घंटे बाद गुरमेल सिंह वापस घर लौटा तो कमरे में करमजीत कौर मृत पड़ी थी। जिसकी सूचना तुरंत मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमलोह दविन्दर सिंह बराड़, थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, सीआईए स्टाफ मंडी गोबिंदगढ़ के इंचार्ज गुरपिंदरपाल सिंह बिट्टू पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतका का पड़ोसी सतविंदर सिंह नशे का आदी था और अक्सर वह गुरमेल सिंह से पैसे मांग कर ले जाता था। सोमवार को भी जब वह पैसे मांगने आया तो करमजीत कौर ने उसे मना कर दिया। जिससे उनमें तकरार हो गया और सतविंदर ने करमजीत कौर का गला घोंट दिया।
मृतका करमजीत कौर सेवा मुक्त कानूनगो गुरमेल सिंह की दूसरी पत्नी थी। जिससे कोई औलाद नहीं थी, जबकि पहली पत्नी की तीन लड़कियां थीं जिनकी शादी हो चुकी हैं।