{"_id":"108-30050","slug":"Patiala-30050-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर 92 पीआरटीसी मुलाजिम पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर 92 पीआरटीसी मुलाजिम पदोन्नत
Patiala
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। पीआरटीसी ने दिवाली पर मुलाजिमों को तोहफा देते हुए बड़ी संख्या में पदोन्नितयां कीं। जिसके तहत 11 इंस्पेक्टरों को चीफ इंस्पेक्टर पदोन्नत किया गया है। जबकि 20 ड्राइवर और 47 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नत करके इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 10 र्क्लकों/जूनियर सहायकों को सीनियर सहायक पदोन्नत किया गया है। इसी तरह से तीन हेल्परों और एक हेड मैकेनिक को भी पदोन्नत किया गया है।
मैनेजिंग डायरेक्टर डीपीएस खरबंदा ने बताया कि कुल 92 मुलाजिमों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नतियां दी गई हैं। इन पदोन्नतियों से मुलाजिमों में खुशी की लहर है। इस मौके पर मुलाजिमों की ओर से पीआरटीसी मैनेजमेंट को भरोसा दिलाया गया कि वह मेहनत, लगन और ईमानदारी से रोजाना रूट आमदनी को बढ़ाने के प्रयास करेंगे। एमडी ने बताया कि हालांकि अभी कारपोरेशन वित्तीय संकट से जूझ रहा है। लेकिन फिर भी कोशिश करके दिवाली के मौके पर पेंशनरों की सितंबर महीने की पेंशन जारी कर दी गई है।