{"_id":"108-30009","slug":"Patiala-30009-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा ट्रस्ट की तरफ से खेल सप्ताह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा ट्रस्ट की तरफ से खेल सप्ताह आयोजित
Patiala
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा। सहारा ट्रस्ट की तरफ से खेलों के विकास के लिए इस सप्ताह को खेल सप्ताह के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत रविवार को शहीद भगत सिंह यूनाइटेड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को जर्सियां बांटी गईं। इस मौके पर हरपाल सिंह सराओ शहरी प्रधान सर्कल राजपुरा शिअद ने विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचकर शिरकत की। सराओ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की जवानी को नशे से बचाने के लिए खेलों के प्रति उत्साहित करना जरूरी है जिसमें सहारा ट्रस्ट बहुत ही बढ़िया काम कर रहा है। इस अवसर पर राजिंद्र सिंह चानी, हरभजन सिंह उपलहेड़ी, मोहन सिंह नंबरदार, हरनेक सिंह, हरपाल सिंह टिवाणा, बलजिंदर सिंह सराओ, रविंद्रपाल सिंह, अमनिंदर सिंह राणा, हरकमल, गुरसेवक सिंह, दीपू आदि सहारा ट्रस्ट मेंबरों के अलावा कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन