फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   94 lakhs cheated on the pretext of sending them to Canada

कनाडा भेजने का झांसा देकर 94 लाख की ठगी

Wed, 07 Jul 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
94 lakhs cheated on the pretext of sending them to Canada
पटियाला। कनाडा भेजने का झांसा देकर 94 लाख की ठगी करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दंपती समेत छह लोगों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पहले केस में कुलवंत सिंह निवासी गांव हाजीपुर डेरा रोसिया ने थाना जुल्कां पास शिकायत की थी कि आरोपी जसवीर सिंह निवासी लुधियाना ने अपना नाम बलराज सिंह बताकर आरोपी महिला जैसमीन संधू निवासी दिल्ली साथ मिलीभगत करके झांसा दिया कि 16 लाख रुपये देने पर वह उसकी लड़की को कनाडा भिजवा देगा। शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह ने अपनी लड़की अनुनीत कौर, एक अन्य व्यक्ति सतनाम सिंह ने अपनी भतीजी राजवीर कौर और सुरजीत सिंह व शिंदर सिंह निवासी जिला जींद (हरियाणा) ने अपनी लड़कियों मनप्रीत कौर व कोमलदीप कौर को कनाडा भेजने के लिए 16-16 लाख रुपये यानी कुल 64 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। बाद में आरोपियों ने किसी भी लड़की को कनाडा नहीं भिजवाया और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने जांच बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे केस में सुखविंदर सिंह निवासी शुतराणा ने थाना पातड़ां पुलिस पास शिकायत की थी कि आरोपी निर्मल सिंह निवासी गांव अवान अमृतसर, उसकी पत्नी सतिंदर कौर, गुरमीत सिंह निवासी देहरादून (उत्तराखंड) और सुखविंदर सिंह निवासी लुधियाना ने उसके लड़के हरजिंदर सिंह व भतीजे वरिंदर सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ले लिए। बाद में लड़कों को मलयेशिया भेज दिया। आरोपियों ने मलयेशिया में लड़कों को कनाडा का जाली वीजा देकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद चारों आरोपियों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed