{"_id":"9aee024b3dc63b567663f49e2c177761","slug":"80-dengue-patient-found-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में अब तक 80 मरीजों को डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में अब तक 80 मरीजों को डेंगू की पुष्टि
अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। सेहत विभाग के दावों के विपरीत पटियाला जिले में अब तक 80 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को 10 मरीजों की ब्लड सैंपल रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही।
सोमवार को 13 नए संदिग्ध मरीज राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हो गए। उनके ब्लड सैंपल सरकारी मेडिकल कालेज में जांच को भेज दिए गए हैं। मंगलवार तक इन सभी मरीजों की रिपोर्ट आने की संभावना है।
इसके बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल विभाग ने सावधानी के तौर पर जरूरी दवाएं देना शुरू कर दिया गया है।
राजिंदरा अस्पताल में डेंगू वार्ड की इंचार्ज डा. सविता कपिला ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में अब तक 200 मरीज डेंगू की संभावना के चलते इलाज के लिए दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिनमें से 80 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही है। इनमें से अधिकतर मरीज इलाज के बाद ठीक होकर वापस घर चले गए हैं। कुछ मरीजों का इलाज अभी भी राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को 10 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही। इनमें बजरंग लाल (45) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, अजय (35) निवासी पासी रोड पटियाला, आईएस सोढ़ी (63) निवासी भुपिंदरा रोड पटियाला, हरजीत सिंह (45) निवासी आनंद नगर पटियाला, सुरिंदर यादव (40) निवासी विकास नगर, बबली (44) निवासी त्रिपड़ी, सीमा (30) निवासी फतेहगढ़ साहिब, महिंदर सिंह (60) निवासी पटियाला, गुरजीत सिंह (32) निवासी त्रिपड़ी और सुरजीत सिंह (65) निवासी पटियाला शामिल हैं।