फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   8 lakh cash in four and a half hours, thief absconding with 54 tola of gold

पौने चार घंटे में 8 लाख की नगदी, 54 तोला सोना लेकर चोर फरार

Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
8 lakh cash in four and a half hours, thief absconding with 54 tola of gold
राजपुरा। दो दिन पहले फोकल प्वाइंट निवासी मेहर चंद के घर से दिनदहाड़े चोर करीब पौने चार के घंटे के भीतर एक घर से 8 लाख की नगदी और 54 तोला सोना लेकर फरार हो गए। चोरी का पता तब चला जब वह घर वापस लौटे। वह अपने रिश्तेदार की मौत होने की वजह से बाहर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फोकल प्वाइंट निवासी मेहर चंद अपने सरहिंद स्थित किसी रिश्तेदार की मौत होने पर घर को बंद करके तीन अगस्त की सुबह करीब दस बजे परिवार समेत सरहिंद चले गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने किसी भारी भरकम चीज की मदद से दरवाजे को तोड़ा और कमरों में घुसे। चोरों ने घर में रखे करीब 54 तोले सोने के अलावा 8 लाख की नगदी चोरी की।
विज्ञापन

मेहर चंद जब सोमवार को परिवार सहित दोपहर करीब पौने दो बजे घर लौटे तो भीतर का दृश्य देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दरवाजे खुले होने के साथ ही यहां घरेलू सामान बिखरा था। चेक करने पर घर में रखे लाखों की नगदी के अलावा लाखों की कीमत का सोना गायब मिला। जानकारी के अनुसार मेहर चंद ने गांव पहरकलां के पास एक प्लाट खरीदा था, जहां पर चारदीवारी के अलावा मिट्टी डालनी थी। प्लाट पर खर्च करने के इरादे से ही कुछ दिन पूर्व 6 लाख की कमेटी उठाने से मिली नगदी को उन्होंने घर में रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed