{"_id":"5a0090984f1c1b70548bb3e5","slug":"61509986456-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला न्यूज
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जत्थेबंदियों ने निगम दफ्तर के सामने दिया धरना
डेंगू के लगातार बढ़ रहे केस लेकिन निगम प्रशासन सोया
शहर में लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या हल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों के नुमाइंदों ने सोमवार को इकट्ठा होकर नगर निगम के आगे जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पटियाला में डेंगू के बढ़ते केसों के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से साफ-सफाई या फागिंग के ठोस प्रबंध न करने का विरोध किया गया। वहीं शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या हल करने, आम लोगों को सफाई, साफ पीने के पानी की सुविधा देने समेत और कई मांगें उठाई गईं। इनके जल्द पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
ट्रेड यूनियन काउंसिल और पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के बैनर तले दिए गए धरने में मुलाजिम नेताओं निर्मल सिंह धालीवाल, दर्शन सिंह लुबाना, उत्तम सिंह बागड़ी, जगमोहन सिंह नौलखा, मोहन सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन की ओर से उच्च वर्ग के लोगों, बड़े अफसरों व ताकतवर सियासी नेताओं के रिहायशी इलाकों में सारी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। आम लोगों की कालोनियों में न तो साफ पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है और न ही वहां साफ-सफाई का प्रबंध है।
पूर्व अकाली सरकार के 10 सालों के राज में जो भी मेयर रहा उसने पटियाला शहर के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। हर जगह टूटी-फूटी सड़कें हैं। कब्जों की शहर में भरमार है। इसी गंदगी का नतीजा है कि पटियाला में डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं फिर भी निगम ने कोई ठोस प्रबंध नहीं किया। फागिंग व शहर की सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या ने लोगों को तंग किया हुआ है। धरने के अंत में नगर निगम के अधिकारियों को मांगों संबंधी ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की कि वह तुरंत जरूरी कदम उठाकर शहर की शान बहाल करें। ऐसा न होने पर 14 नवंबर को त्रिपड़ी में प्रदर्शन किया जाएगा।