{"_id":"623b594175c92018a56100b7","slug":"60-lakh-rupees-cheated-by-kidnapping-in-the-name-of-canada-patiala-news-pkl445488770","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के नाम पर अगवा कर ठगे 60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा के नाम पर अगवा कर ठगे 60 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। कनाडा भेजने का झांसा देकर दो युवकों को अगवा करके उन्हें 18 दिनों तक एक गुमनाम जगह पर रखकर मारपीट करने और उल्टा लटकाकर करंट लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों के अत्याचार के आगे मजबूर होकर युवकों ने उनके कहने पर अपने परिवारवालों को फोन करके झूठ कहा कि वह कनाडा पहुंच गए हैं, इसलिए बनती रकम दे दी जाए। लाखों की ठगी और अपहरण के इस मामले में थाना सदर समाना पुलिस ने दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उधमप्रीत सिंह, नवजोत सिंह दोनों निवासी गांव ढैंठल ने पुलिस को बयान दिया है कि करीब साल भर पहले उन दोनों की आरोपी सुखविंदर सिंह निवासी चौहान कालोनी राजपुरा के साथ कनाडा जाने के मामले में बात हुई थी। 18 जनवरी 2022 को आरोपी सुखविंदर सिंह, संदीप सिंह निवासी झोनापठी नजदीक गुरुद्वारा साहिब राजपुरा, रोमी निवासी तरनतारन और एक अज्ञात लड़की उन दोनों को लेने के लिए घर पहुंच गए। 19 जनवरी 2022 को रात 9 बजे दोनों युवक उधमप्रपीत सिंह व नवजोत सिंह होटल से गाड़ी में एयरपोर्ट के लिए निकलने लगे, तो उक्त तीनों आरोपियों समेत पाली निवासी हैबोवाल लुधियाना, भुपिंदर सिंह निवासी मानसा, मनजिंदर कौर पत्नी भुपिंदर सिंह ने उनके मोबाइल व हाथों में पहने सोने के कडे़ जब्त कर लिए। गाड़ी में चार लड़कियां व एक लड़का थे। पीड़ित युवकों ने जब उनसे अपने पासपोर्ट व टिकटों के बारे में पूछा, तो जवाब मिला कि उनका सारा सामान एयरपोर्ट पर मिल जाएगा। बातें करते वक्त दोनों युवकों को पता ही नहीं चला वे बेहोश हो गए, जब होश आया, तो देखा कि उनको एक अंधेरे कमरे में रस्सियों से बांधकर रखा हुआ था। कमरे में एक साइड पर सात-आठ लोग रिवाल्वर, पिस्टल, किरपानों से लैस होकर बैठे थे। उन्होंने युवकों को कहा कि वह अपने परिवार वालों को फोन करें कि वह कनाडा पहुंच गए हैं और 27-27 लाख रुपये आरोपी पाली को दे दें। युवकों के मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
युवकों को उल्टा लटका कर उनको करंट लगाते रहे। काफी दबाव और धमकियां देने से सहमे युवकों ने आखिरकार आरोपियों के आगे घुटने टेक दिए और अपने परिवार वालों को वीडियो काल करके कहा कि वह कनाडा पहुंच चुके हैं, इसलिए 27-27 लाख रुपये नकदी दे दी जाए। बाद में पैसे मिलने पर आरोपियों ने युवकों को बेहोश कर दिया, जब होश आया, तो देखा कि वह किसी के घर में थे। उस व्यक्ति ने बताया कि दोनों युवक पांच फरवरी 2022 को ट्रेन की पटरी पर पड़े थे। वह उन दोनों को उठाकर अपने घर ले आया। उस व्यक्ति का घर दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर था। वहां से दोनों युवक अपने घर पहुंचे और परिवार वालों को सारी बात बताई। आरोपियों ने युवकों को कनाडा भेजने का झांसा देकर 54 लाख नकदी और सोने के कड़े मिलाकर करीब 60 लाख की ठगी तो की, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।