{"_id":"d3d2afab881a7e262e9ad22580700883","slug":"25-new-buses-on-the-roads-soon-dudengi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी की 25 नई बसें जल्द दौड़ेंगी सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरटीसी की 25 नई बसें जल्द दौड़ेंगी सड़कों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरटीसी के बेड़े में बसों की कमी दूर होने जा रही है। 250 नई बसें, जो इस साल अक्तूबर तक डाली जानी है, उसमें से 25 नई बसों का दूसरी खेप बनकर तैयार हो गई है।
जल्द ही वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 20 बसों की पहली खेप को हाल ही में ट्रांसपोर्ट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पटियाला के बस स्टैंड से रवाना किया था।
कारपोरेशन की ओर से इस बार तैयार कराई जा रही बसों का डिजाइन व लुक नई है। ये बसें जीपीएस सिस्टम से लैस हैं और जयपुर की एक फर्म से तैयार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
पीआरटीसी के एमडी मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि इन 25 बसों को 9 जून को वित्त मंत्री ढींढसा संगरूर में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 10 बसें संगरूर के लिए, 10 बरनाला के लिए और पांच बसें बुढ़लाडा डिपो पर भेजी जाएंगी।
इन बसों की कम माइलेज और ज्यादा स्पीड होने के कारण पीआरटीसी को फायदा होगा। एमडी ने कहा कि नई बसों के सड़कों पर आने से कारपोरेशन की आमदनी में वृद्धि होगी।