फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   22 crore development works approved in Patiala

पटियाला में 22 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी

Tue, 28 Jul 2020 06:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
22 crore development works approved in Patiala
नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी एफ एंड सीसी बैठक में डंपिंग साइट के स्थायी समाधान सहित वाटर सप्लाई और सीवरेज की नई लाइनों के लिए 14.5 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी के चलते मेयर कैंप आफिस में आयोजित बैठक दौरान करीब 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने प्रस्ताव रखा कि वर्षों से नगर निगम सीवरेज मेनहोलों की सफाई पुराने इंजनों से करता आ रहा है, जबकि तकनीक पूरी तरह से बदल चुकी है और हम बेहद कम समय और कम मेहनत करके ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं। देश के कई बड़े शहरों का उदाहरण देते हुए मेयर के प्रस्ताव को एफ एंड सीसी ने स्वीकार कर लिया। निगम सीवरेज समस्या को बेहद कम समय में दुरुस्त करने और बारिश के दिनों में जल भराव दूर करने नए प्रकार के पंपों का इस्तेमाल करेगा। इन पंपों की विशेषता है कि ये बेहद कम भार के हैं, जिससे उन्हें दो पहिया वाहन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। बैठक में फैसला लिया है कि जो कोई डेयरी संचालक नालियों या सीवरेज में गोबर को बहा रहा है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। हर दिन लापरवाही दिखाने पर निगम रोजाना डेयरी संचालक पर चालान की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त त्रिपड़ी के टंकी वाला पार्क को नया रूप देने पर करीब 8 लाख, पटियाला-2 के अधीन आते रसूलपुर सैंदा, अमन नगर, दर्शन सिंह कालोनी, विर्क कालोनी, एकता नगर और वार्ड नंबर 12 के कुछ इलाकों में 8 इंच की सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, जिसके लिए 8.08 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। इसके साथ ही ग्रीन व्यू कालोनी के लिए करीब छह लाख, राघोमाजरा के पास नाले को कवर कर पाइप डालने पर 22 लाख, सीवर मैनों के लिए सुरक्षा किट खरीदने के लिए करीब 16 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में जलभराव का होगा स्थायी समाधान
फव्वारा चौक से एनआईएस चौक तक की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से किया गया था। इस सड़क को बनाते समय बारिश के पानी का स्थायी समाधान नहीं किया गया। यही कारण है कि बारिश दौरान इस सडक़ पर भारी भरकम जल भराव लोगों को परेशान करता आ रहा है। इसके अलावा सद्भावना अस्पताल के पास, माता कौशल्या अस्पताल रोड और भादसों रोड पर केंद्रीय जेल की दीवार के साथ इसी प्रकार की समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है। इन समस्याओं का समाधान निगम स्पेशल पाइप लाइन डालकर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed