{"_id":"a38edfa8-79a1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"18-lac-cheated-for-sending-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगे 18 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगे 18 लाख
पटियाला/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका भेजने का झांसा देकर गुड़गांव निवासी दंपति द्वारा पटियाला के एक व्यक्ति से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जसविंदर सिंह निवासी पीली सड़क राघोमाजरा पटियाला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रोजी-रोटी कमाने अमेरिका जाना चाहता था। इसी दौरान वह सुखविंदर सिंह निवासी 3582, सेक्टर-23 गुड़गांव और उसकी पत्नी रीतु के संपर्क में आया।
विज्ञापन
इन्होंने उसे अमेरिका भिजवाने का वादा किया और 18 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। बाद में सौदे की तय राशि शिकायतकर्ता ने पटियाला के लीला भवन चौक में दंपति को दे दी, लेकिन बाद में दंपति ने न तो शिकायतकर्ता को अमेरिका भिजवाया और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की ओर से पैसे बार-बार वापस मांगने पर आरोपी दंपति ने धमकियां देना शुरू कर दिया। इस बयान के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।