{"_id":"66b1864720109a5f43c8450256032b1e","slug":"1608-students-received-degrees-faces-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1608 स्टूडेंट्स को डिग्रियां मिलीं, चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1608 स्टूडेंट्स को डिग्रियां मिलीं, चेहरे खिले
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थापर यूनिवर्सिटी में सोमवार को 29वें सालाना दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 1608 स्टूूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 56 डाक्टरेट, 690 पोस्ट ग्रेजुएट, दो पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और 860 ग्रेजुएट डिग्रियां प्रदान की गईं।
इस मौके पर मुख्य मेहमान सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड हितेश ओबराय रहे। उन्होंने डिग्रियां पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने ज्ञान व निपुणता का इस्तेमाल समाज के कल्याण व बेहतरी के लिए करने को प्रेरित किया।
थापर यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट गौतम थापर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और टॉपर्स को मेडल प्रदान किए। राहुल अग्रवाल को प्रेसीडेंट मेडल दिया गया। राहुल ने सबसे अधिक सीजीपीए स्कोर किया, जबकि एस रणबीर सिंह मेमोरियल मेडल सिद्धार्थ गुप्ता को उसकी बेस्ट आल राउंड प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
मोहक कटारिया और ऋषभ मिश्रा को प्रोफेसर वी राजारमन कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग अवार्ड दिया गया। वहीं एस राम एस सिद्धू मेमोरियल मेडल ध्रुव श्रीवास्तव को दिया गया। थापर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रकाश गोपालन ने सभी स्टूडेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।