{"_id":"594aab2a4f1c1bab708b4601","slug":"141498065706-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा ग्राउंड में मनाये गये योग दिवस में धुर विरोधी आरएसएस, भाजपा व कांग्रेस नेता तो पहुंचे पर अकाली रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा ग्राउंड में मनाये गये योग दिवस में धुर विरोधी आरएसएस, भाजपा व कांग्रेस नेता तो पहुंचे पर अकाली रहे नदारद
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस, भाजपा व कांग्रेसियों ने एक साथ किया योग, अकाली रहे नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजपुरा में झंडा ग्राउंड, निरंकारी पार्क सहित कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों में योग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहर के झंडा ग्राउंड व निंरकारी पार्क में किया गया। इस दौरान योग शिविर में लगभग एक हजार लोगों ने किस्सा लेकर योग और प्राणायाम किया। योग शिविर में आरएसएस, भाजपा व कांग्रेसी नेताओं ने भी शिरकत कर योग किया पर अकालियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा।
झंडा ग्राउंड में नन्हा प्रयास संस्था की ओर सेे आयोजित योग कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। बहुत राजपुरा विधायक स. हरदियाल सिंह कंबोज, पीपीसीसी सचिव मुरलीधर अरोड़ा, एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार, नगर काउंसिल प्रधान प्रवीण छाबड़ा, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. नंद लाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस शहरी के प्रधान नरिंदर शास्त्री, भाजपा मंडल प्रधान शाम सुंदर वधवा, कांग्रेसी नेता पवन पिंका, भाजपा नेता यश टंडन, प्रदीप नंदा, निंरकारी मिशन के प्रमुख राधेशाम, विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल के पंकज गोयल, विजय छाबड़ा, राम निवास, अशोक कपूर, नरेन्द्र कांत, आरएसएस से अशोक चक्रवर्ती, शाम सुंदर मेहता, जैनेन्द्र जैन, मानव सेवा मिशन के हरीश हंस, ओपी अरोड़ा, प्रीती बिंद्राख रश्मी गोगिया, डा. आभा बांसल, मनीष गोयल सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योग किया। इस मौके पर योगाचार्य प्रवीण कुमार ने लोगों को रोज प्राणायाम करने की सलाह दी।