{"_id":"baacf4ab31580edd4cdc877bc7a310d7","slug":"youth-congress-case-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के युवा प्रधान सहित छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के युवा प्रधान सहित छह पर केस
पठानकोट
Updated Tue, 28 Jan 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े व लूटपाट को लेकर बैंक कर्मी के बयानों के आधार पर डिवीजन नंबर दो की ओर से कांग्रेस के युवा प्रधान रोहित स्याल सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मामले के अनुसार इंडो-सिंध बैंक का कर्मचारी गोबिंद नगर ढांगू पीर निवासी रोहित कुमार बैंक में फाइनेंस संबंधी काम करता है। उसकी ड्यूटी इस समय ढांगू रोड स्थित एक मोटर साइकिल शो रूम में लगी हुई है।
रोहित के अनुसार एक बाइक उसने भरत चौधरी निवासी ढांगू को फाइनेंस किया था। इसकी किश्त लेने के लिए उसने जब फोन किया तो भरत के साथ फोन पर ही उसका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद भरत चौधरी कांग्रेस के युवा नेता रोहित स्याल व जसविंदर, चंबा व अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित शोरूम में आ गए और उससे मारपीट करने के साथ ही उसकी जैकेट अपने साथ ले गये। रोहित के अनुसार जैकेट में उस समय उसके 36 हजार रुपये पड़े हुए थे।
डिवीजन नंबर दो के इंचार्ज अश्विनी शर्मा ने बताया कि रोहित के बयानों के आधार पर उक्त चारो के अलावा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, इस मामले संबंधी कांग्रेस युवा नेता रोहित स्याल का कहना है उनकी छवि को खराब करने के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
भरत चौधरी का मेडिकल करवाने वे सिविल अस्पताल में गये थे, लेकिन उनका मेडिकल नहीं होने दिया गया। पुलिस प्रशासन पर सत्तासीन पार्टी के इशारों पर काम करते हुए उन्हें फंसा रही है।