{"_id":"ad90de32fc14c2c5972306039755cc66","slug":"work-teachers-murderer-effective-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षिका के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षिका के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए’
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक संगठनों ने छेड़छाड़ के विरोध में टीचर रुपिंदरजीत कौर के माथे पर गोली मारकर हत्या किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को संगठनों ने डीएसपी सिटी जगबिंदर संधू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और पैलेस मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
संगठनों ने ज्ञापन में कहा कि सबसे पहले आरोपियों की ओर से किए गए नशे की पड़ताल करवाई जाए। फरार आरोपी को भी जल्द से गिरफअतार किया जाए और पैलेसों में सुरक्षा को यकीनी बनाए जाए। संगठनों के नेताओं ने संबंधित पैलेस के मालिक पर भी बनती कार्रवाई करने की मांग रखी है, जिसमें गत दिन वारदात को अंजाम दिया गया था।
चेतावनी देते हुए अध्यापक नेताओं ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द बनती कार्रवाई नही हुई तो संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। गौरतलब है कि पुलिस थाना सिविल लाइन ने परमिंदर सिंह, दिलबाग सिंह दोनों निवासी ढ़ल्ला और करण प्रताप सिंह निवासी औलख कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परमिंदर सिंह और करण प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दिलबाग सिंह अभी फरार है। प्रदर्शन में अध्यापक दल, जीटीयू, कंप्यूटर अध्यापक, एसएसए-रमसा यूनियन, पंजाब आंगनबाढ़ी यूनियन, लेक्चरार यूनियन और आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन के नेता मौजूद थे।