फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Woman six years in prison

पति को खुदकुशी के उकसाने की दोषी महिला को छह साल कैद

Fri, 03 Jan 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Fri, 03 Jan 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman six years in prison
पठानकोट। पति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की दोषी विवाहिता को पठानकोट के जिला सत्र न्यायाधीश बीएस संधू की अदालत ने छह साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का जुर्माना अदा करने का फैसला भी सुनाया है। सजा का आदेश सुनकर महिला कोर्ट परिसर में ही बेहोश हो गई। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर निवासी प्रभजोत सिंह की शादी पठानकोट के ढांगू पीर निवासी प्रिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति पत्नी में झगड़ा चल रहा था। पति से मनमुटाव के चलते प्रिया अपने मायके आ गई थी। 17 मार्च 2013 को प्रभजोत उसे घर ले जाने के लिए पठानकोट आया था। यहां पर ससुरालियों ने प्रिया को भेजने से मना कर दिया। आरोप है कि ससुराल में कोई जहरीला पदार्थ निगल लेने से प्रभजोत की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस डिवीजन नं.2 ने मृतक की मां सुरजीत कौर के बयानों पर प्रिया पर खुदकुशी को मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामले की नौ माह तक चली सुनवाई के बाद जिला सत्र न्यायाधीश बीएस संधू की अदालत ने शुक्रवार को विवाहिता को 6 साल कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। उधर, सजा सुनाए जाने के बाद महिला कोर्ट परिसर में ही बेहोश हो गई। इससे कोर्ट में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। प्रिया को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. सोनिया मिश्रा ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है इसलिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed