फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   win, match, sai politecnic college, farmacy college

श्री साईं पालीटेक्निक और फार्मेसी कालेज ने जीते मैच

Mon, 25 Jan 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 25 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
win, match, sai politecnic college, farmacy college
श्री साईं इंस्टीट्यूट बधानी ने चौथे श्री साईं प्रीमियर लीग टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को विधिवत रूप से आगाज हुआ। श्री साईं इंस्टीटयूट में चलने वाले तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन इंजी चेयरमैन एस के पुंज मुख्यातिथि व एमडी तृप्ता पुंज ने किया।
विज्ञापन


पहले दिन के टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहला मैच श्री साईं पालीटेक्निक कालेज व श्री साईं कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मध्य में खेला गया। पालीटेक्निक कालेज की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने के निर्णय लिया।
विज्ञापन


पूरी टीम ने निर्धारित ओवरों में 127 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में श्री साईं कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के टीम ने 20 ओवरों में मात्र 114 रन बना सकी। साईं पालीटेक्निक की टीम ने 13 रनों से जीत प्राप्त की। सर्वाधिक रन बटोरने व ज्यादा विकेटें लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहित को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच श्री साईं कालेज ऑफ मैनेजमेंट एवं आईटी व श्री साईं कालेज ऑफ फार्मेसी के बीच में शुरू हुआ। मैनेजमेंट की टीम ने टास जीत कर फार्मेसी कालेज को पहले खेलने का न्योता दिया। फार्मेसी की टीम ने 20 ओवरों में 132 रन बनाए। मैनेजमेंट की टीम अपने निर्धारित 110 रन बना सकी।


फार्मेसी कालेज ने 22 रन से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदीप ने प्राप्त किया। इस मोके पर प्रिंसिपल चीफ को ऑर्डिनेटर तुषार पुंज, डॉ योगेश भोमियां, डा दयाल चंद, डॉ जाहिद अली, अश्वनी शर्मा, नीरज भंडारी आदि मौजूद  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed