फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Wife out of the house

पचास हजार के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 17 Nov 2013 10:51 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 17 Nov 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wife out of the house
सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप है। तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


ढाकी रोड निवासी रजनी बाला पुत्री मदन लाल ने एसएसपी को शिकायत की थी कि उसकी शादी गांव चक्क माधो सिंह निवासी वीर प्रकाश उर्फ राजन के साथ 25 जून, 2012 को हुई थी। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया लेकिन उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने बताया कि ससुराली दहेज में मोटरसाइकिल लाने की मांग करते थे। ससुरालियों की मांग पर 18 जनवरी, 2013 को मायका पक्ष ने बाइक दे दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाइक देने के बावजूद ससुराली 50 हजार रुपये और लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में मायके से 10-10 हजार रुपये करके दिए लेकिन ससुरालियों ने 10 मार्च, 2013 को और 50 हजार की मांग करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के वुमन सेल की इंचार्ज अंजू बाला ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर विवाहिता के पति वीर प्रकाश राजन, ससुर रतन चंद और सास कमलेश कुमारी के खिलाफ थाना डिवीजन नं.2 में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed