{"_id":"e65e993ff8081cb7bccf7d509f41cb80","slug":"voting-dispute-memorandum-submitted-ssp-congress-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान हुआ विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान हुआ विवाद गहराया
पठानकोट ।
Updated Fri, 09 May 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोस चुनाव के तहत मतदान के दौरान 30 अप्रैल को बसरूप में वोटरों को रिझाने की कोशिश को लेकर हुए विवाद का मामला गहराता जा रहा है। इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से खफा कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को एसएसपी राकेश कौशल से मुलाकात की। साथ ही मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
सुजानपुर क्षेत्र के इंचार्ज विनय महाजन के नेतृत्व में बसरूप गांववासियों व सरपंच सोमराज ने एसएसपी से कहा कि 30 अप्रैल को मतदान के दौरान गांव भदराली के सरपंच देवराज पर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाने का आरोप लगाया गया था, जिसकी जानकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांव बसरूप के सरपंच सोमराज को दी थी।
इसके पश्चात सोमराज ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीएम को दी। इस पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सरपंच देवराज को वहां से जाने के लिए कहा। इसके दूसरे दिन सरपंच देवराज के पुत्र राकेश उर्फ टोनी ने रंजिशन पंचायत सदस्य सोहन लाल पर हमला किया, जिसमें सोहन लाल घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल सोहन लाल का पठानकोट के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर सुजानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, लेकिन इसके बाद शनिवार को एएसआई छज्जू राम ने बसरूप पार्टी को ही हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ बसरूप गांववासियों की ओर से नेशनल हाईवे पर चक्का जामकर इसके विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया।
एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंचे विनय महाजन ने बताया कि डीएसपी कमल ठाकुर ने दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर विजय महाजन के अलावा आत्मा राम, ओंकार, मुकेश कुमार, साहिब सिंह, कार्तिक बडेहरा, प्रकाश सिंह व दारा सिंह मौजूद थे ।
फोटो-10, एसएसपी राकेश कौशन को ज्ञापन पत्र सौंपते विनय महाजन, सरपंच सोमराज व अन्य।