फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   vote, Gurdaspur, polling, security, forces, Pathankot.

मतदान को तैयार गुरदासपुर

Tue, 29 Apr 2014 10:10 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Tue, 29 Apr 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
vote, Gurdaspur, polling, security, forces, Pathankot.
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग आज करेगी। लोकतंत्र के इस महापर्व की सभी सरकारी तैयारियां मंगलवार को मुकम्मल कर दी गईं। लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री के साथ बूथों पर रवाना कर दिया गया। देर सायं तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 से लेकर रात छह बजे तक चलेगी। पोलिंग बूथों के आसपास सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा होगा। मतदान में खलल डालने वालों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला के तीनों पठानकोट, भोआ और सुजानपुर विधानसभा हल्के के अंतर्गत आते 564 पोलिंग बूथों पर चुनाव होगा। पोलिंग के लिए 25 सौ मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के लगभग तीन हजार जवानों को तैनात किया गया है। डीसी सिबन सी ने बताया कि पोलिंग बूथों पर सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैदान में हैं तेरह उम्मीदवार
गुरदासपुर लोक सभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में इस बार 13 प्रत्याशी हैं। इसमें भाजपा के विनोद खन्ना, कांग्रेस से प्रताप सिंह बाजवा, आम आदमी पार्टी के सुच्चा सिंह छोटेपुर, बहुजन समाज पार्टी के सुखविंद्र सिंह सुख, सीपीएम और सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के संयुक्त उम्मीदवार गुरमीत सिंह बख्तपुर मुख्य हैं।


बढ़ती तपिश से पार पाने की चुनौती
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के वोटरों में मतदान को लेकर जोश में भले ही कोई कमी न हो, लेकिन मौसम की तल्खी उनका जोश ठंडा कर सकती है। तापमान में लगातार जारी इजाफे के कारण ऐसी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। जाहिर है यदि मौसम का तेवर ऐसा ही रहा तो मतदान के दिन वोटरों के सामने तेज धूप और तपती गर्मी से पार पाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed