फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Two cases of dengue found in Pathankot

पठानकोट में मिले डेंगू के दो मरीज

Sat, 21 Sep 2013 10:33 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर
पठानकोट/सुजानपुर Updated Sat, 21 Sep 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two cases of dengue found in Pathankot
पठानकोट में डेंगू का डंक दिन-प्रतिदिन जहरीला होता जा रहा है। डेंगू से पीड़ित दो मरीजों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


डीएमसी ने पठानकोट सेहत विभाग को सतर्क कर दिया है। सेहत विभाग ने गांव भजूरा, गुड़ा कलां और कानवां में दो सौ लोगों के खून के सैंपल लिए हैं। वहीं डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों को पठानकोट के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनके खून के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


अब पठानकोट में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
जिला नोडल अफसर डॉ. सुच्चा राम ने बताया कि दो मरीज डीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों के प्लेटलेट्स कम हैं और उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेल्थ सेंटर की टीम को गांवों में स्प्रे करने और लोगों के खून के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सैन्य अस्पताल में भर्ती संजीव कुमार और आरके शर्मा में भी डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, उनके भी खून के सैंपल जांच के लिए हैं।


गांवों में स्प्रे करवाया, सफाई के निर्देश
उधर, घरोटा और सुजानपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के तहत आते गांव भजूरा, गुडा कलां और कानवां में डेंगू (लुधियाना में भर्ती) मरीज मिलने के बाद सेहत विभाग की टीम ने उक्त गांवों का दौरा किया। टीम ने इन गांवों में स्प्रे कराया और पंचायतों को साफ-सफाई का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गांव गुडा कलां और कानवां में 100-100 लोगों के खून के सैंपल लिए गए। इसके अलावा विभाग की टीमों ने तीनों गांवों में मच्छर मारने के लिए स्प्रे करवाया। लोगों को डेंगू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर और आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। कूलरों का पानी निरंतर बदलते रहें। घर और छत पर पडे़ टायरों और पुरानी चीजों में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed