{"_id":"11e6fac562eb9b7fb7204cfd9a018a23","slug":"tree-cut-airforce-station-near-stand-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन के पास लगे पेड़ों की कटाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स स्टेशन के पास लगे पेड़ों की कटाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास लगे पेड़ काटने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया। स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर करीब 716 पेड़ों की कटाई की जाएगी। यह काम 26 जनवरी से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। वन विभाग मुख्यालय चंडीगढ़ से अनुमति मिलने के बाद जिला वन विभाग की ओर से पेड़ काटे जा रहे है।
एयरफोर्स ने चंडीगढ़ वन विभाग को बीती 12 जनवरी को सुरक्षा के मद्देनजर दीवार के आसपास लगे पेड़ काटने के पत्र भेजा था। इस पर चंडीगढ़ से जिला वन विभाग को पेड़ काटने के आदेश जारी कर दिए गए। जिला वन विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी प्रहलाद सिंह कलसी ने बताया काटे जा रहे पेड़ करीब 50 फुट से अधिक लंबे हैं।
यह एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास लगे हैं। कुछ पेड़ दरिया व दीवार के बीच में हैं। पेड़ काटने के लिए 20 मजदूर लगाए गए हैं। पहले दीवार से सटे पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर काटा जाएगा। इसके बाद अन्य पेड़ काटे जाएंगे। 26 जनवरी तक सभी पेड़ काटने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
निर्धारित समय तक पेड़ काटने में समस्या आई तो इसके ई-टेंडर के माध्यम से कटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पेड़ कीचड़ में हैं। इससे कटाई के दौरान परेशानी आ रही है। उम्मीद है कि निर्धारित समय में काम पूरा हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जांच में जुटी एजेंसियों और खुफिया का मानना है कि एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों ने पेड़ों का सहारा लेकर दीवार फांदी थी। साथ ही यहां की झाड़ियां और जंगल भी छिपने में आतंकियों मददगार साबित हुआ। एयरफोर्स ने कुछ दिन पहले झाड़ियां कटवा दीं है।
आतंकी हमले के बाद एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा दुरुस्त करने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर की झाड़ियां काटे जाने के बाद अब पेड़ों की कटाई शुरू की गई है।