Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Doomsday Trailer Chris Evans Returns As Steve Rogers X Men Join Forces Against Doctor Doom

एवेंजर्स डूम्सडे: फिल्म का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, स्टीव रोजर्स और एक्स-मेन की होगी एंट्री; कब होगी रिलीज?

Mon, 23 Nov 2026 09:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Nov 2026 09:06 PM IST
सार

  • Avengers Doomsday Final Trailer: मार्वल की मच-अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है। 
  • अब मेकर्स ने सोमवार शाम को फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 
  • फाइनल ट्रेलर में सभी अवेंजर्स एक साथ आकर डॉक्टर डूम से लड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Avengers Doomsday Trailer Chris Evans Returns As Steve Rogers X Men Join Forces Against Doctor Doom
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्वल की मच-अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म में एक बार फिर कई सुपरहीरोज एक साथ नजर आएंगे। इस बार उन्हें अपने सबसे बड़े दुश्मन डॉक्टर डूम का सामना करना होगा।
विज्ञापन


ट्रेलर में क्या खास? 
3 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में स्टीव रोजर्स यानी क्रिस इवांस अपने पुराने दिनों और दुनिया के लिए किए गए कामों को याद करते नजर आते हैं। वह सोचते हैं कि क्या उनका बेटा, जिसका नाम जेम्स रोजर्स हो सकता है, कभी जान पाएगा कि उन्होंने दुनिया के लिए क्या किया था। इसी बीच फैंटास्टिक फोर के सदस्य उनके पास पहुंचते हैं और उन्हें अपने सबसे बड़े दुश्मन डॉक्टर डूम से मुकाबला करने के लिए साथ आने को कहते हैं।
विज्ञापन


ट्रेलर में डॉक्टर डूम की धमकी भी सुनाई देती है। वह सुपरहीरोज से उनकी 'चुराई हुई जिंदगी' वापस करने की बात कहता है। ऐसे में सभी सुपरहीरोज के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Avengers Doomsday Trailer Chris Evans Returns As Steve Rogers X Men Join Forces Against Doctor Doom
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में एक्स-मेन की भी होगी एंट्री
'एवेंजर्स: डूम्सडे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की मल्टीवर्स सागा की दूसरी आखिरी फिल्म होगी। इसमें वकांडा के योद्धा, न्यू एवेंजर्स और कई दूसरी सुपरहीरो टीमें एक साथ नजर आएंगी।

खास बात यह है कि फिल्म में एक्स-मेन की भी एंट्री होने वाली है। स्कॉट समर्स यानी साइक्लोप्स (जेम्स मार्सडेन) अपनी टीम के साथ इस लड़ाई का हिस्सा बनेंगे। ट्रेलर में वह अपने मशहूर डायलॉग 'टू मी, माय एक्स-मेन' के साथ टीम को बुलाते नजर आते हैं। ऐसे में फिल्म में कई सुपरहीरोज को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

देखें ट्रेलर-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है।
  • खास बात ये है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है। 
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- पंचायत सीजन 5 ट्रेलर: क्रांति देवी की प्रधानी में फुलेरा में शराबबंदी? गजब अंदाज में खुली रिंकी-सचिव जी की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed