Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drone attack on Libyan naval base Ukraine deals major blow to Russia in Mediterranean Sea

लीबिया के नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला: भूमध्य सागर में रूस को यूक्रेन का बड़ा झटका, जंगी जहाज डुबोने का दावा

Mon, 23 Nov 2026 08:36 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2026 08:36 PM IST
सार

यूक्रेन ने लीबिया के बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर समुद्री ड्रोन से रूसी युद्धपोत मर्करी पर हमला करने का दावा किया है। हमले में जहाज और उस पर मौजूद हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा। लीबियाई अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 10 लोग घायल हुए। इस कार्रवाई से साफ है कि यूक्रेन अब रूस को उसके पारंपरिक युद्धक्षेत्र से हजारों किलोमीटर दूर भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Drone attack on Libyan naval base Ukraine deals major blow to Russia in Mediterranean Sea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन ने रूस को हजारों किलोमीटर दूर लीबिया में बड़ा झटका देने का दावा किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने लीबिया के बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर खड़े रूसी युद्धपोत पर समुद्री ड्रोन से हमला किया। इस ऑपरेशन में सात स्वदेशी समुद्री ड्रोन इस्तेमाल किए गए। जेलेंस्की का दावा है कि हमले में रूस का आधुनिक युद्धपोत डूब गया। हालांकि, लीबिया के अधिकारियों के मुताबिक जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है। रूस ने अभी तक इस हमले पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


2,400 किलोमीटर दूर जाकर किया हमला
यूक्रेन का यह हमला उसके मोर्चे से करीब 2,400 किलोमीटर दूर किया गया। जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि ऑपरेशन के सभी तय लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं। उन्होंने इसे बेहद सफल कार्रवाई बताया। यूक्रेन का कहना है कि वह रूस के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है और समुद्री इलाकों में भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


रूस के आधुनिक युद्धपोत को बनाया निशाना
यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी एसबीयू के मुताबिक, हमले में रूसी नौसेना के कार्वेट युद्धपोत 'मर्करी' को निशाना बनाया गया। यह जहाज रूसी नौसैनिक काफिलों की सुरक्षा और निगरानी करता था। हमले के वक्त इस पर एक केए-27 सैन्य हेलीकॉप्टर भी मौजूद था, जिसके नष्ट होने का दावा किया गया है। एसबीयू के अनुसार, ड्रोन एक मदर शिप से लॉन्च किए गए थे। रूस की तरफ से उन्हें रोकने की कोशिश हुई, लेकिन यूक्रेनी ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ड्रोन सीधे जहाज से टकराए
लीबिया के अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान कम से कम चार समुद्री ड्रोन को रोक लिया गया, जबकि दो ड्रोन युद्धपोत से टकराए। इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए, जिनमें रूसी और लीबियाई नागरिक शामिल हैं। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे का कहना है कि जहाज में रखे गोला-बारूद में विस्फोट होने से भी धमाके हुए हो सकते हैं। हमले के कुछ घंटे बाद बेनगाजी के पास माल्टा के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज पर भी समुद्री ड्रोन से हमला हुआ।

लीबिया में पहले से मौजूद हैं यूक्रेनी विशेषज्ञ
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के ड्रोन विशेषज्ञ पश्चिमी लीबिया में पहले से सक्रिय हैं। बताया जाता है कि वे मिसराता के एयरबेस और त्रिपोली समेत कई सैन्य ठिकानों पर काम कर रहे हैं। मार्च में भी यूक्रेन ने भूमध्य सागर में एक रूसी टैंकर को निशाना बनाया था। लीबिया के पूर्वी हिस्से की सरकार ने अब संयुक्त राष्ट्र से इस हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है।


ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका की दोस्ती ने पकड़ी रफ्तार: अब भारतीय जमीन पर बनेंगी मिसाइलें, अमेरिकी युद्धपोतों की होगी मरम्मत

रूस के अंदर भी जारी हैं यूक्रेनी हमले

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन सिर्फ समुद्र में ही नहीं, बल्कि रूस के अंदर भी हमले कर रहा है। पश्चिमी साइबेरिया तक रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है। सोमवार को रोस्तोव क्षेत्र की एक रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद काम रोकना पड़ा। दूसरी तरफ रूस भी यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। कीव के पास एक रिहायशी इमारत पर रूसी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। जापोरिज्जिया में अस्पताल पर हमले में तीन और क्रामाटोर्स्क में निकासी वाहन पर हमले में दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed