{"_id":"37b66474be3829a7ad049aa5b1676f45","slug":"train-gone-tomorrow-shree-hajoor-sahib-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हजूर साहिब के लिए कल रवाना होगी ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हजूर साहिब के लिए कल रवाना होगी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत विधान सभा हलका फतेहगड़ चूड़ियां की संगत को श्री हजूर साहिब के मुफ्त दर्शन कराए जाएंगे। श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए विशेष रेल गाड़ी 18 जनवरी को सुबह 5 बजे बटाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
इस विशेष रेलगाड़ी से करीब 1000 श्रद्धालु श्री हजूर साहिब के दर्शनों को जाएंगे। इस यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) प्रो. राकेश कुमार ने शनिवार बटाला रेलवे स्टेशन पर प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अलग -अलग विभागों के आधिकारियों के साथ मीटिंग की।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हलका फतेहगड़ चूड़ियां की संगत को रेलवे स्टेशन पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने 22 बसों का प्रबंध किया है। वापस आने पर संगतों को स्टेशन से वापस उनके घरों तक छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के आने-जाने, रहने का सारा खर्चा प्रदेश सरकार वहन करेगी। रेलगाड़ी में श्रद्धालुओं को लंगर, चाय-पानी सरकार की तरफ से मुहैया कराया जाएगा। ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस ट्रेन के 15 डिब्बे हैं और हर यात्री की सीट रिजर्व की गई है। बुजुर्ग यात्रियों को नीचे की सीटें दी जाएंगी। यह ट्रेन 24 जनवरी को वापस बटाला पहुंचेगी।
इस अवसर पर डीएसपी सिटी जे.एस. संधू, स्टेशन मास्टर बटाला विजय कुमार, रेलवे अधिकारी किशन चंद, एएफएसओ बलजीत सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।