फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Traffic, road, people, way,

ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से टूटी सड़क

Tue, 04 Mar 2014 10:35 PM IST
शाहपुरकंडी (पठानकोट)।
शाहपुरकंडी (पठानकोट)। Updated Tue, 04 Mar 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
 Traffic, road, people, way,
शाहपुरकंडी बैराज बांध में नहर के निर्माण के लिए मिट्टी ढो रहे निजी कंपनी के भारी भरकम वाहनों से गांव त्रेहटी को जाने वाला मुख्य मार्ग टूटने से ग्रामीण परेशान हैं। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को थीन डैम वर्कर यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह संधू के नेतृत्व में बांध प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और बैंक चौक पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बांध प्रशासन से भारी वाहनों के लिए अलग रास्ता तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन


सीटीयू के प्रदेश महासचिव कामरेड नत्था सिंह टढवाल, पंच गुरजीत सिंह, संत राम सलविंद्र सिंह, अश्वनी,इंद्रजीत सिंह, निरंजन सिंह, जनक राज, आशा रानी, विजय लक्ष्मी, बलविंद्र कौर, शीतल शर्मा, सतनाम कौर, मनजीत कौर और राज कुमारी ने बताया कि बैराज बांध बनाने के लिए लगे प्राइवेट कंपनी के ट्रक मिट्टी लेकर गांव के मुख्य मार्ग से गुजरते हैं। ट्रकों की आवाजाही से हमेशा धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन


थोड़ी सी बारिश होते ही मिट्टी दलदल का रूप धारण कर लेती है। इसके कारण इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया कि चिकनी मिट्टी से बने दलदल के  कारण कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। पहले भी कई बार समस्या पर रोष जाहिर किया गया लेकिन हर बार कंपनी और डैम के अधिकारी थोड़ी सी चिकनी मिट्टी हटाकर लीपापोती कर देते हैं। इसके कारण उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि केवल यही रास्ता है जो घरों तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रोड पर फायर स्टेशन भी बना हुआ है। यहां से किसी भी समय आपातकाल स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गुजरना पड़ सकता है लेकिन बैराज बांध बना रही कंपनी के हैवी ओवरलोड ट्रक सभी नियमों को ताक पर रख कर गांव त्रेहटी से दिनरात बैराज नहर के किनारों के लिए मिट्टी ढो रहे हैं। इससे सारा रास्ता पूरी तरह टूट चुका है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।


प्रदर्शनकारियों ने बांध प्रशासन और निजी कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द समस्या का स्थायी समाधान न हुआ तो वाहनों को रोकने के लिए उन्हें खुद सड़क पर आना होगा। इस मौके पर हरपाल सिंह वालिया, जसपिंद्र सिंह, नितेश कुमार, हरि सिंह, राजरानी, पवित्रा देवी, लाल बहादुर, कृष्णा देवी और हरि राम मौजूद थे। दूसरी ओर बैराज बांध के निगरान इंजीनियर आरएल औजला ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों को सड़क से मलबा हटाने के आदेश दिए जाएंगे। जल्द ही इस मार्ग को ठीक कराकर लोगों की समस्या का हल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed