{"_id":"9f04d5248a832b40b88200c9f85adbb4","slug":"tight-security-batala-swaat-team-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बटाला में कड़ी सुरक्षा, स्वाट टीम तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में कड़ी सुरक्षा, स्वाट टीम तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार कोपुलिस के चाक चौबंद सुरक्षा प्रबंधों के बीच काहनूवान रोड स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, सेल्फ डिफेंस और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की। रिहर्सल का जायजा लेने एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से पहुंचे।
एसएसपी ने गणतंत्र दिवस के सबंध में की गई तैयारियों का पूरी तरह से जायजा लिया और कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
एसडीएम सौरभ अरोड़ा ने बताया की गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में मंगलवार को तिरंगा फहराने की रस्म मुख्य संसदीय सचिव गुरुचरण सिंह बब्बेहाली अदा करेंगे। फाइनल रिहर्सल के मौके पर स्टेडियम के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे।
इसके अलावा किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए परेड ग्राउंड के चारों तरफ आधुनिक हथियारों से लैस स्पेशल स्वाट टीम के जवान भी लगाए गए थे। स्टेडियम के आसपास की ऊंची बिल्डिंगों पर मुस्तैद स्वाट टीम के जवान आस पास के इलाके पर नजर रख रहे थे।