फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   three died in road accident

सड़क हादसों में सैनिक समेत तीन की मौत

Sat, 04 Jan 2014 11:10 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Sat, 04 Jan 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
पठानकोट। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के आज देर सायं मुताबिक पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो युवक बाइक से गुरदासपुर जा रहे थे। झाकोलाहड़ी अड्डा में उनकी बाइक बीच सड़क पर अचानक बंद हो गई और वे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से तेज गति से आर रहे ट्राले ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्राला चालक मौके से फरार होे गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवकों की पहचान नही हो सकी। थाना कानवां पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी नछतर सिंह ने बताया कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्राला चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। एक अन्य मामले में  गांव सलामपुर के निकट शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेना की 102 एमइडी रेजीमेंट के 28 वर्षीय सैनिक की मौत हो गई। मृतक सैनिक की पहचान शंकर महापात्रा निवासी गांव गोयलपुर जिला न्यागढ(उड़ीसा)के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि शंकर महापात्रा शनिवार की सुबह मोटरसाईकिल पर सवार होकर पठानकोट रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। सलामपुर के निकट विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया। लेकिन, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना सुजानपुर ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed