फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   The country was vulnerable to corruption: BJP

भ्रष्टाचार से देश हुआ कमजोर : भाजपा

Wed, 11 Dec 2013 10:44 PM IST
शाहपुरकंडी (पठानकोट)
शाहपुरकंडी (पठानकोट) Updated Wed, 11 Dec 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
The country was vulnerable to corruption: BJP
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि देश संकट के बादलों के बीच घिरा हुआ है और इस संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। शर्मा शाहपुरकंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा और भोआ की विधायक सीमा कुमारी भी मौजूद रहीं। शर्मा ने कहा कि आज केवल कश्मीर की समस्या ही नहीं है, बल्कि पूरा देश समस्याओं से घिरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश की जड़ों को कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक केंद्र में यूपीए जैसी निकम्मी सरकार कभी नहीं आई है। जनता कांग्रेस को हटाने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि नया इतिहास लोकसभा चुनाव में बनेगा और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या खड़ी है और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया है। वर्तमान में जनता की नजर भाजपा पर है और भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को सुशासन दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने जगराव में भाजपा की रैली की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक 24 बैठकें पूरे प्रदेश में कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जगराव की रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गवन घई, नगर काउंसिल सुजानपुर के प्रधान राजकुमार गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश सचिव दिपांशु घई, मीना तरनाच, भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंदर परमार, जिला महासचिव विपिन महाजन, मंजू गुप्ता, बिट्टू मन्हास, पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा, बख्शीस सिंह और करनैल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed