{"_id":"bbf0e6cc79fba909c117e6d5f7638649","slug":"suspecious-present-airman-court-sunil-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी का आरोपी एयरमैन सुनील कुमार कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसी का आरोपी एयरमैन सुनील कुमार कोर्ट में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट की गुप्त सूचनाएं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की कथित महिला को देने के आरोपी एयरमैन सुनील कुमार को शुक्रवार को जुडीशियल कोर्ट मलिकपुर में पेश किया गया। न्यायाधीश रजिंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी को 20 फरवरी को फिर से पेश करने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि 30 अगस्त वर्ष 2014 में एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट की गुफ्त सूचनाएं देने के आरोप में एयरमैन सुनील कुमार निवासी जोधपुर राजस्थान को पकड़ा गया था। सबूतों के अभाव के चलते पंजाब पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया था।
पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस ने फिर से डेढ़ वर्ष बाद सुनील कुमार का चालान पेश किया था। इसी के तहत आज एयरमैन जुडीशियल कोर्ट मलिकपुर में पेश हुआ। न्यायाधीश रजिंद्र सिंह की कोर्ट ने सुनील कुमार को 20 फरवरी को पेश होने का आदेश जारी किए।
विज्ञापन
आरोप है कि सुनील फेसबुक के जरिये आईएसआई की एक कथित महिला मीना रैणा के संपर्क में आया था और उसे एयरफोर्स की गुप्त सूचनाएं दी थीं। बाद में कोर्ट ने पुलिस की जमानत खारिज करने की याचिका को रिजेक्ट कर दिया था।
इसके बाद 27 जुलाई को दीनानगर पुलिस थाने पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले के बाद पुलिस ने सुनील पर केस के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी मांगी। इसी बीच 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हो गया।
बीती 12 जनवरी को गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया है। करीब पांच सौ से ज्यादा पेज के चालान में एक नक्शा, एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया और अन्य जगहों की 6 से ज्यादा फोटो अटैच की गई हैं।