{"_id":"201f01be531998461372ac9e0886c635","slug":"sun-rises-occurred-at-the-outbreak-of-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने से कम हुआ ठंड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने से कम हुआ ठंड का प्रकोप
अमर उजाला,पठानकाेट
Updated Thu, 02 Jan 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। जिले में वीरवार को तेज धूप निकलने से ठंड का प्रकोप कम हुआ है। पिछले कई दिनों से ठंड का सामना कर रहे लोगों को धूप निकलने से राहत तो जरूर मिली, लेकिन बर्फीली हवाओं का सिलसिला जारी रहने से सिरहन और बढ़ गई है। पठानकोट में घरों की छतों पर लोग धूप का आनंद लेने के लिए पूरा दिन बैठे रहे।
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिन से जिले में पड़ रही ठंड और धुंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान इलाके में दो लोगों की ठंड से मौत भी हो चुकी है। वीरवार सुबह सात बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने काफी राहत महसूस की। क्षेत्र के लोग धूप का आनंद लेने के लिए दिनभर छतों पर बैठे रहे। बाजारों में भी रौनक रही। कालेज कैंपस में गुनगुनी धूप के बीच पढ़ाई करने के लिए कैंपस में छात्रों का जमावड़ा लगा रहा।