फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   strike, Temporary employees, police, union, Pathankot

हड़ताल के लिए दबाव बनाने पर सफाई कर्मियों में फूट

Wed, 20 Aug 2014 10:39 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Wed, 20 Aug 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
strike, Temporary employees, police, union, Pathankot
अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कर्मचारियों मेें अब फूड की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थायी सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि अस्थायी कर्मचारी उन पर आंदोलन में शामिल होने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की पुलिस से शिकायत के बाद बुधवार को शिमला पहाड़ी स्थिति आंदोलन स्थल पहुंची पुलिस ने जबरदस्ती करने के आरोपी छह कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इससे आंदोलित कर्मचारियों में रोष है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी उन्होंने आंदोलन जारी रखा। साथ ही कहा कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शिमला पहाड़ी पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन की ओर से चेयरमैन रोशन लाल सोनी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। चेयरमैन रोशन लाल सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार के टाल मटोल के रवैये के चलते आज तक उनकी मांगें लटकी पड़ी हैं। उन्हाेंने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, बदलियों का नोटिस वापस किया जाए, सरकार द्वारा निगम को दी जाने वाली वैट राशि 20 प्रतिशत की जाए साथ ही नक्शा फीस प्रार्प्टी टैक्स माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्दी से पूरा नहीं किया गया, तो वह अपने संघर्ष को ओर तेज करेंगे। इस बीच उनकी ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ शहर में एक रोष रैली भी निकाली गई। इस मौके पर उनके साथ अविनाश सैनी, काका  माईकल, रवि, विजय, बंटी, र्स्वण, विनोद कुमार, केवल कालिया, हरबंस लाल सहित अन्य मौजूद थे।

दूसरी ओर म्यूनिसिपल वर्कर यूनियन के प्रधान अविनाश सैनी ने कहा कि कुछ लोग कमेटी के सदस्यों में फूट डालने का कामकर रहे हैं। बिना किसी वजह के मुलाजिमों पर पर्चा दर्ज करवाना चाहते हैं। उनकी हड़ताल को रोकने की कोशिश की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा हड़ताल में खलल डाली गई तो आंदोलन और तेज होगा।


सरकार से कोई वास्ता नहीं : अश्वनी
विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि ठेकेदार द्वारा रखे गए कर्मचारियों का सरकार के साथ कोई लेना-देना नहीं है। अगर कच्चे मुलाजिमों को कोई परेशानी आती है, तो वह ठेकेदार से बात करें। पक्के मुलाजिमों काम करने से रोकना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed