{"_id":"37bcd8666efdb25fe03dea6e5d1b7b2b","slug":"start-traffic-passenger-feel-relax-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात बहाल होने से यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात बहाल होने से यात्रियों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के चलते रद्द चल रही ट्रेनें और बसों का संचालन बुधवार से दुबारा शुरू हो गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। जाट आंदोलन के कारण पठानकोट से दिल्ली के बीच चलने वाली 19 ट्रेनें रद्द चल रही थीं। बसों का भी संचालन दिल्ली के बजाए अंबाला तक ही हो रहा था।
जाट आंदोलन के चलते 12 दिन से पठानकोट सिटी व कैंट स्टेशनों से वाया पानीपत दिल्ली को जाने वाली मालवा, सुपर, धोलाधार, जम्मू मेल आदि समेत कुल 14 ट्रेनें व वाया सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाल पांच ट्रेनें रद्द की गई थीं। इसके अलावा वाया सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली कुछ ट्रेनें देरी से चलरही थीं।
रेलवे स्टेशन पठानकोट के अधीक्षक सीआर मीना ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों को भी चलाया जा रहा था, जिनमें कटड़ा से दिल्ली को रोजाना सांय साढ़े सात बजे और जम्मू से दिल्ली रोजाना रात साढ़े दस बजे चलायी जा रहीं थी। उन्होंने बताया उच्चाधिकारियों रेल यातायात को बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया अभी भी कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चलेंगी।
विज्ञापन
पठानकोट बस स्टैंड के एसएस सलविंद्र सिंह के अनुसार महाराणा प्रताप इंटर स्टेट बस टर्मिनल पठानकोट से दिल्ली के लिएरोजाना लगभग 12 बसें रवाना होती हैं। जाट आंदोलक के कारण बसे अंबाला तक ही जा रही थी। बुधवार को बसाें को दिल्ली तक ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।