फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punjab, pathankot, mc, mayor

सख्ती से लागू होगा पालीथिन पर प्रतिबंध: मेयर

Fri, 18 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 18 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
punjab, pathankot, mc, mayor
शहर की समस्याएं हल करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम ने स्वीमिंग पूल कांप्लेक्स में विशेष बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन


बैठक में एनजीओ, व्यापार मंडल, नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में शहर में पालीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई। साथ ही पालीथिन प्रतिबंध सख्ती से लागू करने फैसला लिया गया। मेयर अनिल वासूदेवा व निगम कमिश्नर कम एडीसी सौरभ राज ने बताया कि शहर में प्लास्टिक लिफाफों से सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसलिए निगम पालीथिन पर 13 दिसंबर से पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

उन्होंने व्यापारी वर्ग से कहा कि वह स्टाक की रिपोर्ट बनाकर दें और अपना स्टाक एक महीने में खत्म करें, ताकि योजना को जल्द अमल में लाया जा सके। कमिश्नर ने कहा कि जब तक व्यापारी वर्ग प्रशासन को सहयोग नहीं देगा परिस्थितियां सुधरने वाली नहीं है। खरीददारी करने आने वाला ग्राहक को पालीथिन बैग का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करें। व्यापारी वर्ग ही खुद तय करके प्रशासन को बताए कि डस्टबिन किन-किन स्थानों पर लगाएं जाएं।

ट्रैफिक के संबंध में कमिश्नर ने कहा कि दोपहिया व चौपहिया वाहनों का प्रयोग भीड़ वालों बाजारों में न करें और हर नागरिक साइकिल का इस्तेमाल करने की आदत डाले। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम पूरी सख्ती अपनाएगा। इस अवसर पर सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह, राहुल शर्मा, डा. एनके सिंह, राममूर्ति शर्मा, समीर शारदा, भारत महाजन, एसएस बावा, अमित नैय्यर, नरेंद्र काला, राकेश शर्मा, अनिल महाजन, विजय पासी, भारत महाजन, सुरिंद्र महाजन, एसडीओ सुरेश, सतपाल इंजीनियर ट्रस्ट, अमित नैयर, जानू चलोत्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed