Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naga Ancestral Remains Return from UK Museum After 100 Years

100 साल का इंतजार खत्म: नागा पूर्वजों के 39 अवशेष लौटेंगे घर, ब्रिटेन से नगालैंड वापसी; क्या है पूरा मामला?

Wed, 25 Nov 2026 05:10 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, दीमापुर।
पीटीआई, दीमापुर। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

करीब 100 साल से ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड स्थित पिट रिवर्स म्यूजियम में रखे नागा समुदाय के 39 पूर्वजों के अवशेष 27 नवंबर को नगालैंड पहुंचेंगे। 30 नवंबर को कोहिमा में इनका सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार होगा। इनमें से कुछ अवशेष अंग्रेजी शासन के सैन्य अभियानों के दौरान जबरदस्ती लिए गए थे। नागा संगठनों को उम्मीद है कि यह वापसी समुदाय में सम्मान और एकता लाएगी।

विज्ञापन
Naga Ancestral Remains Return from UK Museum After 100 Years
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नगालैंड के लोगों के लिए 27 नवंबर एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक दिन है। करीब 100 साल पहले नागा समुदाय के 39 पूर्वजों के अवशेष ब्रिटेन ले जाए गए थे। अब ये अवशेष वापस नगालैंड लौट रहे हैं। ये अवशेष ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पिट रिवर्स म्यूजियम में रखे थे। नागा ट्राइब्स होहो (एनटीएच) और फोरम फॉर नागा रिकंसिलिएशन (एफएनआर) ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दीमापुर में इन पूर्वजों के सम्मान में एक खास कार्यक्रम होगा। इसके बाद आम लोग इनके दर्शन कर सकेंगे। लोग वहां श्रद्धांजलि देंगे, फूल चढ़ाएंगे और प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन

ब्रिटेन के संग्रहालय में कैसे पहुंचे थे ये अवशेष?
पिट रिवर्स म्यूजियम में नागा समुदाय से जुड़ी चीजों का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है। इसका ज्यादातर हिस्सा 20वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश अधिकारियों ने जमा किया था। संग्रहालय के अनुसार, 100 साल से भी पहले जॉन हेनरी हटन ने नागा पूर्वजों के पहले अवशेष इसे दिए थे। हटन अंग्रेजी शासन के समय भारतीय सिविल सेवा में अधिकारी थे। वे मानवविज्ञानी भी थे। बाद में हटन और एक दूसरे अधिकारी जेम्स फिलिप मिल्स ने मिलकर और अवशेष जुटाए। वे दोनों 1910 से 1940 के बीच ज्यादातर अवशेष ऑक्सफोर्ड ले गए थे।

विज्ञापन

किन परिस्थितियों में हासिल किए गए थे अवशेष?
इतिहास के दस्तावेजों से पता चलता है कि इनमें से कुछ अवशेष जबरदस्ती लिए गए थे। इन्हें हासिल करने के लिए अंग्रेजी शासन के समय सैन्य हमले भी किए गए थे। इसलिए, इन अवशेषों की वापसी नागा समुदाय के लिए बहुत मायने रखती है। यह सिर्फ पुरानी चीजें वापस लाने की बात नहीं है। यह अपने पूर्वजों को सम्मान देने और इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब पाने का मौका है। साल 2020 में संग्रहालय से बातचीत के बाद इन्हें वापस लाने की कोशिश शुरू हुई। एफएनआर ने नागा संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर इस पर काम किया। नवंबर 2020 में संग्रहालय ने इन सभी अवशेषों को प्रदर्शनी से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी की प्रक्रिया में अब तक क्या हुआ?
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की काउंसिल ने 9 नवंबर को संग्रहालय में एक कार्यक्रम किया। इसमें 39 पूर्वजों के अवशेषों की जिम्मेदारी आधिकारिक तौर पर नागा समुदाय को सौंप दी गई। यह जिम्मेदारी एनटीएच और एफएनआर के जरिए दी गई। इससे अवशेषों को वापस लाने का एक बड़ा चरण पूरा हो गया। अब 27 नवंबर को दीमापुर में इनका स्वागत होगा। इसके बाद 30 नवंबर को दोपहर दो बजे कोहिमा के नागा सॉलिडेरिटी पार्क में इनका सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार (दफन) किया जाएगा।

आयोजन में कौन-कौन शामिल होगा?
एनटीएच और एफएनआर ने इस कार्यक्रम की तैयारी की है। इसमें नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन और नागा पीपुल्स मूवमेंट फॉर ह्यूमन राइट्स भी साथ हैं। इन संगठनों ने नागा समुदाय के लोगों, संस्थाओं और उनके दोस्तों से इस ऐतिहासिक मौके पर आने की अपील की है। उनका कहना है कि पूर्वजों की घर वापसी सम्मान और अपनेपन का पल है। इससे लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। उन्हें उम्मीद है कि इससे पुराने घाव भरेंगे और समुदाय में आपसी एकता बढ़ेगी।

पिट रिवर्स म्यूजियम में नागा समुदाय से जुड़े कितने संग्रह?

  • संग्रहालय में नागा समुदाय से जुड़ी कई हजार चीजें मौजूद हैं। यह दुनिया में नागा समुदाय से जुड़ा सबसे बड़ा संग्रह है।
  • संग्रहालय के रिकॉर्ड में 219 ऐसी चीजें दर्ज हैं, जिन्हें मानव अवशेष माना गया है।
  • इनमें 39 पूर्वजों के मानव अवशेष शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से खोपड़ियां हैं। इन्हीं 39 अवशेषों को अब नगालैंड भेजा जा रहा है।
  • बाकी 178 चीजों में वे वस्तुएं शामिल हैं, जिनमें इंसान के बाल लगे हैं या बाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed