{"_id":"614044ced185a0328b42b065d16d8a9c","slug":"punjab-pathankot-car-free-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में ‘कार-फ्री डे’ मनाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में ‘कार-फ्री डे’ मनाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की तर्ज पर पठानकोट जिला प्रशासन ‘कार फ्री डे’ मनाने की तैयारी में है।
इसके लिए जिला प्रशासन पहले ट्रायल लेगा और यदि ट्रायल सफल होता है और सिस्टम लागू हो जाता है तो राजधानी दिल्ली के बाद ऐसी पहल करने वाला पठानकोट दूसरा शहर होगा। पठानकोट में कार फ्री डे मनाने की योजना एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर कु मार सौरभ राज ने तैयार की है। इस योजना को लेकर जिला प्रशासन आने वाले सोमवार को एक बैठक करने जा रहा है।
एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी जेएस ढिल्लों, डीएसपी ट्रैफिक मनोज ठाकुर व अन्य प्रशासनिक व जिला विभागीय अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ‘कार फ्री डे’ पर योजना के नियम तय किए जाएगे।
इसके अलावा योजना के ट्रायल के लिए तिथि भी निर्धारित की जायेगी। ट्रायल के बाद फिर बैठक की जाएगी, जिसमें ट्रायल की सफलता पर विचार विमर्श किया जायेगा और लागू करने संबंधी नियम बनाए जाएंगे। नगर निगम कमिश्नर केएस राज ने कहा कि जिला प्रशासन शहरवासियाें की सुविधा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि ट्रायल सफल रहा तो दिल्ली के बाद पठानकोट कार फ्री डे मनाने वाला दूसरा शहर बनेगा।