{"_id":"be2795f7b52f60c5e09770bf33a75955","slug":"protest-against-vinod-khanna-in-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना के निवास पर पहुंचे लोगों से सांसद नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद खन्ना के निवास पर पहुंचे लोगों से सांसद नहीं मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद विनोद खन्ना ने करीब 6 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में दस्तक दी गई।
सोमवार को गुरदासपुर पहुंचने के सांसद वहां से पठानकोट के सैली रोड स्थित अपने निवास स्थान में आए। मंगलवार को निवास स्थान पर पहुंचे लोगों से सांसद ने इंकार कर दिया। इससे भड़के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करने से उनसे इस्तीफा देने की मांग की।
मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे कांग्रेस किसान खेत व मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू की अगुवाई में रूपलाल, बाल कृष्ण, धर्मपाल, पिल्ली प्रधान, बलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जयश्री राम, सोनी राम, युवराज सिंह, राम सिंह, प्रवीण, बंटी, भगत सिंह सांसद विनोद खन्ना से मिलने के लिए उनके निवास स्थान सैली रोड पर पहुंचे। घर के बाहर खडे़ सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि अभी सांसद नाश्ता कर रहे हैं और इसके बाद मिलेंगे। इस बाद 11:30 बजे तक सांसद बाहर नहीं आए। इसके बाद दोबारा पूछा गया तो सुरक्षा कर्मचारियों ने कहा कि सांसद का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह नहीं मिल सकेंगे।
यह जवाब सुनकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग कर डाली। इसके अंदर से आए एक भाजपा नेता ने कहा कि आपमें से एक लोग ही अंदर जा सकता है। इस पर लोगों ने इससे मना कर दिया। इसी बीच कांग्रेस युवा नेता कार्तिक बडैहरा, योगेश पाल सन्नी, रमेश टोला भी पहुंच गए। कुछ देर बाद ही भाजपा जिला प्रधान अनिल रामपाल व उपप्रधान राज कुमार गुप्ता व डीएसपी सिटी मनोज कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों से धरना उठाने के लिए कहा। लेकिन लोगों ने जाने से मना कर दिया। करीब एक बजे तक भी जब सांसद बाहर न आए तो आए हुए नारेबाजी करते हुए वापस चले गए।
अमित मंटू ने कहा कि सांसद विनोद खन्ना क्षेत्र में तब आते है जब उन्हें अपने कार्यकर्ताओं से मिलना होता है। इस बार भी वह एक शादी में आएं हैं और उनके पास जनता को मिलने का समय नही होता। पठानकोट में इतना बड़ा आतंकी हमला हो गया, तब सांसद नहीं आए। पत्रकारों ने जब सांसद से मिलना चाहा तो उन्होंने कहा कि मैं प्रेस को कुछ नहीं बताना चाहता। मेरा समय बर्बाद न करें। सांसद ने कहा कि इस संबंध में मैं दो दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस करूंगा और उस दौरान जो पूछना हो पूछ सकते हैं। इसके बाद वह अंदर चले गए।