फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   prices, vegetables, People, BJP government, Pathankot

अब उछला सब्जियों की कीमतों का ग्राफ

Fri, 04 Jul 2014 10:31 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Fri, 04 Jul 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
prices, vegetables, People, BJP government, Pathankot
केंद्र की नई सरकार के वादों के मुताबिक अच्छे दिन की चाह पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पेट्रो पदार्थों, एलपीजी गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में इजाफे के बाद अब सब्जियों की कीमतों में भी अप्रत्याशित उछाल दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों का कहना है कि अच्छे दिन की चाह में अब उन्हें महंगाई के दिन देखने पड़ रहे हैं। सब्जी व्यवसायी तिलक राज ने बताया कि यदि वह मंडी से 25 रुपये किलो के हिसाब से भी सब्जी लाते हैं, तो 50 किलो की बोरी में 45 किलो सब्जी निकलती है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण इसमें से भी आधी सब्जी खराब निकलती है। जाहिर है ऐसी स्थित में सब्जियों की कीमत में इजाफा लाजिमी है।
विज्ञापन



जमाखोरी पर लगाम जरूरी
सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे पादरी जॉन चौहान ने कहा कि सब्जी तो हर घर की पहली जरूरत है। इनकी जमाखोरी के कारण आम लोगों को महंगी कीमत अदा कर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। यदि सरकार जमाखोरी पर अंकुश लगाए तो लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार से उम्मीदों पर फिरा पानी
सुदेश शास्त्री ने कहा कि लोगों को केंद्र की नई भाजपा सरकार से बहुत आस थी। इसलिए जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूर्ण बहुमत से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। उम्मीद थी कि शायद अच्छे दिन आएंगे, लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों की आस पर पानी फेर दिया है।

नारी जागृति मंच ने किया प्रदर्शन
सब्जियों की कीमतों में इजाफे के खिलाफ शुक्रवार को नारी जागृति मंच की सदस्यों और पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रधान अमरपाल कौर की अध्यक्षता में गले में सब्जियाें के हार डालकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से वादा किए था के केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही अच्छे दिन आएंगे, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन महंगे दिन जरूर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि एक गरीब मजदूर जिसकी एक दिन की दिहाड़ी 300 रुपये है। उसके लिए इतनी महंगाई में रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल है। क्योंकि आजकल 100 रुपये में तो एक वक्त की सब्जी आ जाती है। 

रेट कम न हुए तो चक्का जाम
नारी जागृति मंच की सदस्यों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार द्वारा सब्जियों के दामों में कटौती नहीं की गई तो उनके द्वारा चक्का जाम र प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

सब्जियों का बाजार भाव
                     एक सप्ताह पहले     अब
भिंडी                  20                30
घिया                  20                 30            
तोरी                   20                30        
करेला                 20                40
टमाटर                15                20
गोभी                  30                40
अरबी                 30               40
शिमला मिर्च          50               80
मशरूम               120             200
फ्रासबीन              60               80

नींबू                   40               60
कीमतें प्रति किलो की दर से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed