{"_id":"522b74446619b795dc59fb8247c2cc98","slug":"pathankot-two-bike-accident-one-death-one-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती क्षेत्र सुंदर चक्क कीड़ियां अड्डा के पास दो बाइक आपस से टकराने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां मृतक युवक की पहचान रवि कुमार तथा गंभीर रूप से घायल की पहचान अजय कुमार दोनों निवासी गांव सुहांजना (जम्मू) के रूप में हुई है।
हादसे संबंधी जांच कर रहे पुलिस थाना कानवां के एएसआई शिव कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज करवाए बयानों अनुसार रवि कुमार जम्मू स्थित हेल्थ विभाग में बतौर दर्जा चार पद पर तैनात था।
उसे यह नौकरी अपने पिता की मौत के बाद मिली थी। पूरा परिवार रवि कुमार पर निर्भर था। बुधवार को वह अपने साथी अजय कुमार के साथ गांव से पठानकोट किसी कार्य के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह सुंदर चक्क कीड़ियां अड्डा के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आई एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे को अंजाम देने वाला बाइक चालक अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया, जबकि रवि तथा अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
अजय कुमार की दोनों टांगे व एक बाजू बुरी तरह फ्रेक्चर होने से उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। एएसआई शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। वहीं रवि कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है।