फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, truck, death, two, injured

ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, दो घायल

Wed, 29 Jan 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 29 Jan 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, truck, death, two, injured
एनएच 1 ए पर थाना इंदौरा के गांव मीलवां में बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो अन्य लोग घायल हो गए। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि रजत कुमार, उनका भाई मनप्रीत पुत्र हरनाम सिंह निवासी महदपुर और उनके जीजा जसविंद्र सिंह निवासी जुगियाल थाना हाजीपुर मोटरसाइकिल न. पीबी54ए 5268 से अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे।

गांव मीलवां से नेशनल हाईवे पर अचानक आने के  कारण तीनों पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहे ट्रक के सामने आ गए। ट्रक ड्राइवर ने उन्हें बचाने की कोशिश की जिससे ट्रक सड़क के दूसरे किनारे पर जाकर पलट गया और जीजा-साला उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


रजत कुमार (18) और जसविन्द्र (26) की मौके पर ही मौत हो गई। रजत का भाई मनप्रीत व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इंदौरा के प्रभारी बलवीर चंद, चौकी प्रभारी ठाकुर पवन कुमार, ट्रैफिक प्रभारी डमटाल दिलबाग सिंह, महिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed