फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, overdose, drugs, prison, prisoner, condition, critical

जेल में नशे की ओवरडोज से बिगड़ी कैदी की हालत

Thu, 23 Jan 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 23 Jan 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, overdose, drugs, prison, prisoner, condition, critical
गुरदासपुर जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की नशे की ओवरडोज लेने से हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि अधिक नशा लेने के कारण कैदी के ज्यादातर अंग खराब हो चुके हैं और उसका शरीर नीला पड़ गया है।

वहीं परिजनों का आरोप है कि मरीज को जेल में नशा दिया जा रहा था। इसके कारण उसकी हालत बिगड़ी है।

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि कै दी एचआईवी पॉजीटिव है। गुरदासपुर जेल में बंद एक विचारधीन कैदी 15 दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल में भर्ती कैदी का कहना है कि वह आठ माह से जेल में नशा ले रहा था। 15 दिन पहले उसने अन्य कैदियों के साथ मिलकर एक साथ कई नशे के इंजेक्शन लिए थे जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।


गुरदासपुर जेल के सुपरिटेंडेट सुरिंदर सैनी का कहना है सभी आरोेप मनगढ़ंत हैं। कैदी को नशा बेचने के आरोप में पकड़ा गया था।

गुरदासपुर जेल में समय-समय पर उच्चाधिकारियों की ओर से जांच की जाती है। जेल के अंदर नशे के कारोबार का तो सवाल ही नहीं उठता।

सिविल अस्पताल की वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. सोनिया का कहना है कि नशे की ओवरडोज से मरीज की ये हालत हुई है।

उन्होंने कैदी के एचआईवी पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की है। वहीं, जिला यूथ कांग्रेस पठानकोट के प्रधान रोहित स्याल का कहना है कि नशे के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम जारी है।
विज्ञापन


जेलों के अंदर नशे का कारोबार कर रहे अफसरों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed