{"_id":"eab5a3505b91f4499d5c8c4e15b73465","slug":"pathankot-lover-s-fiancee-killed-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की मंगेतर को मारने गई थी, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की मंगेतर को मारने गई थी, गिरफ्तार
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी की मंगेतर को मारने के लिए एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा हथियार लेकर उसके घर पहुंच गई।
पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा के पास से चाकू और तेजधार हथियार बरामद किया गया है।
बधानी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली बीटेक की छात्रा हर रोज कॉलेज की बस से कॉलेज जाती थी।
इसी दौरान बस के ड्राईवर गांव भूल चक्क कुलियां निवासी पवन कुमार के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार अक्तूबर 2013 में पवन का रिश्ता किसी और लड़की से हो गया।
सगाई का पता चलने पर आरोपी ने अपने प्रेमी से ऐतराज जताया। युवक ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती नहीं मानी और अपने प्रेमी की मंगेतर को मारने की साजिश रचनी शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक महीना पहले एडवरटाईजर बनकर अपनी प्रेमी की मंगेतर के घर का पता किया और उसे खत्म करने की साजिश रच डाली।
साजिश को अंजाम देने के लिए आरोेपी वीरवार को पठानकोट पहुंच गई और वहां पूरा दिन बिताया।
रात 11.30 बजे आरोपी चुपचाप अपने प्रेमी की मंगेतर के घर पहुंची। घर का गेट कूदकर वह भीतर दाखिल हुई और युवती के कमरे तक पहुंच गई।
आरोपी पर हमला करने ही वाली थी बिल्ली की आवाज से युवती और परिजन दोनों जाग गए। लाइट जलाने पर पलंग के पास से आरोपी को काबू कर लिया गया।
युवती से पुलिस थाना डिवीजन नं. 2 में पूछताछ की जा रही है। खुद एसएसपी राकेश कौशल मामले की जांच कर रहे हैं।
डीएसपी सिटी वरिंद्र सिंह संधू ने बताया कि छात्रा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।