{"_id":"c97bb6cd5cf9b57cbf862653bbd41423","slug":"pathankot-four-injured-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 18 Jan 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शुक्रवार रात को नलवा पुल पर होमगार्ड रमेश कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रमेश एसएसपी कार्यालय से ड्यूटी खत्म कर अपने गांव शाला जा रहे थे।
दूसरा हादसा पंगोली चौक के पास हुआ। रात को गांव जैणी जा रहे मोटरसाइकिल सवार सोहन सिंह (50) का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा सफैदे से जा टकराए। तीसरा हादसा डलहौजी रोड पर हुआ।
मारुति सवार रमेश कुमार खन्ना अपने गांव छोटेपुर जा रहे थे तभी सामने से आ रही फोर्ड ने उन्हें टक्कर मार दी।
चौथा हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब रानी तिंगा निवासी रिंपी एक बस में बैठकर पठानकोट में अपने कॉलेज की तरफ आ रही थी। उतरते समय पांव स्लिप हो गया और वो घायल हो गईं।