फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, cricket, match, mahavir eleven, team, quarter final

क्वार्टर फाइनल में पहुंची महावीर इलेवन की टीम

Tue, 15 Dec 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 15 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
pathankot, cricket, match, mahavir eleven, team, quarter final
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता व चेयरमैन डॉ.गुरबख्श चौधरी की अध्यक्षता में करवाए जा रहे 37वें ओपन पंजाब टी-20 क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें दिन सिंधू इलेवन और महावीर इलेवन के बीच मुकाबल हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व लायन जिला गवर्नर व प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद सर्राफ ने शिरकत की।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित मैच में सिंधु इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम ने कर्ण के 30 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 45 रन बनाएं। सिंधू इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी महावीर इलेवन की टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। महावीर इलेवन की टीम ने उक्त मैच को छह विकेट से जीत लिया। महावीर इलेवन के बल्लेबाज हिमांशू (जोंटी) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पांच छक्कों और चार चौकों की सहायता से 85 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में अंपायर की भूमिका रजनीश मांटा, शेर सिंह शेरू ने निभाई। इस अवसर पर आरएल सोनी, विजय सोनी, अमन वर्मा, आर्गनाइजर सेक्रेटरी बब्बू, सलीम, अमन मुन्ना, अरविंद मुन्ना, रमन त्रेहन, राजेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह, मनोहर लाल मेहता, केवल शर्मा, रजनीश हंस, तरसेम धीमान, भंवरशील, रोबिन महाजन, एमपी गुप्ता उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed