फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Own weapons robbed the liquor shop

हथियारों के दम पर लूटा शराब का ठेका

Sat, 21 Dec 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Sat, 21 Dec 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
Own weapons robbed the liquor shop
पठानकोट। शहर के साथ सटे कस्बा डमटाल के हाइवे स्थित रांची मोड़ पर हथियारों से लैस दो नकाबपोश व्यक्तियों ने शुक्रवार देर रात शराब का ठेका लूट लिया। दोनों नकाबपोश एक इनावो गाड़ी में आए थे। रांची मोड़ स्थित शराब के ठेके में हुई इस घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


लुटेरों के  जाने के बाद दोनों सेल्समैनों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी डमटाल और पुलिस थाना इंदौरा को दी। इस पर थाना प्रभारी इंदौरा बलवीर चंद और डमटाल चौकी प्रभारी प्रभात चंद घटना स्थल पर पहुंचे।  इस मौके पर पहुंचे डीएसपी नुरपूर राजीव अत्री ने भी मामले के संबंध में जानकारी प्राप्त की और लुटेरों के साथ ही इनोवा गाड़ी की तलाश के आदेश जारी कर दिए है। उन्होेेेंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने की टीमें गठित कर दी गई है। तथा जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


ठेके के सेल्समैन अक्षय कुमार और गुरमीत सिंह निवासी गगल ने पुलिस को बताया कि रात के समय में दो नकाबपोश लोहे की राड़ों व अन्य हथियारों से लैस होकर इनोवा गाड़ी में आए। उन्होंने बाहर से शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद लुटेरों ने दोनों सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी देकर एक कोने में बिठा दिया और ठेके से 20 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 हजार की नकदी लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सेल्समैन ने बताया कि लुटेरों की संख्या चार थी। इनमें दो लोग इनोवा गाड़ी में ही सवार थे, जिस सिल्वर कलर की इनोवा में बैठ यह लोग आए थे वह बिना नंबर की थी। शराब के ठेके के मालिक अमर सिंह ने बताया कि 6 माह पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। मगर उस घटना में बचाव हो गया था। किसी का कोई नुकसान नही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed